ऋषिकेश,19दिसम्बर। पिछले 8 दिन से संत गोपाल दास की मां द्वारा गोपाल दास की गुमशुदगी को लेकर किए जा रहे, त्रिवेणी घाट पर किया जा रहा । अनशन आज बुधवार को हरियाणा से आए कुछ युवकों द्वारा समाप्त करवा दिया गया । गोपाल दास की मां शकुंतला देवी ने बताया कि वह अपने बेटे की गुमशुदगी को लेकर काफी चिंतित हैं ।जिसे ढूंढने में स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। उनका कहना था कि गोपाल दास का जीवन गंगा के प्रति समर्पित है ।प्रशासन को उनकी गुमशुदगी को गंभीरता से लेना चाहिए ,उन्होंने मांग की है कि प्रशासन शीघ्र उन्हें ढुंढ कर उनके सुपुर्द करें । जिससे उनका जीवन बच सकें। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि प्रशासन नहीं गोपाल दास को गायब किया है ।हरियाणा युवक कांग्रेस से जुड़े देवा वेलफेयर सोसायटी का एक दल ऋषिकेश में वीरेंद्र कात्यान, सुनील नैन सुनील नयन, सचिन हुड्डा ,सुभाष रोहिला , संजय त्यागी, रिंकू लाम्कुबा,श योगेश सोनकर के अतिरिक्त उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत भी उपस्थित थे।

Post A Comment: