ऋषिकेश 19 दिसंबर । पौड़ी में टैक्सी चालक की पेट्रोल डालकर जलाई गई ,दरिंदगी की शिकार छात्रा नेहा को एम्स प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आदेश पर एयर एंबुलेंस से दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया है। जिसके साथ एम्स प्रशासन ने दो डॉक्टरों की टीम भी भेजी है। जिसमें डॉ अजय तथा डॉ उमेश यहां बताते चलें कि छात्रा नेहा को रविवार की रात को एम्स  में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। जिसकी हालत लगातार बिगड़ रही है ।जिसे देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ,पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ,मंगलवार को ऋषिकेश एम्स में नेहा की हालत को देखने आए थे। लेकिन उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली सफदरजंग रेफर किए जाने की बात कही थी। जिसके बाद बुधवार की दोपहर 12:00 बजे नेहा को दिल्ली रेफर कर दिया।

Post A Comment: