ऋषिकेश,22दिसम्बर । श्री दर्शन महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान आयोजित पांंच दिवसीय कार्यक्रमों का समापन एक समारोह के बीच हुआ।शनिवार को मुनि की रेती मे. ब्रह्म ऋषि मुनी बाबा गुरु चरण मिश्रा की अध्यक्षता तथा बंशीधर पोखरियाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य के कृषि एवं ऊर्जा मंत्री सुबोध उनियाल ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय द्वारा संस्कृत की जो शिक्षा दी जा रही है उसे आज बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी मातृभाषा है। जिसमें सैकड़ों भाषाएं छिपी है, लेकिन आज तो संस्कृत को पढ़ने वाले लोग कम रह गये है। और यह भाषा धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। जिसके उत्थान के लिए राज्य सरकार काफी प्रयत्नशील है । इस अवसर पर ऋषिकेश के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ,नगरपालिका मुनि की रेती के अध्यक्ष रोशन रतूडी, नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम के अध्यक्ष माधव अग्रवाल, नगर पंचायत नरेंद्र नगर के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पवार भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे इस दौरान शिखा शुभ रात्रि नाटक वर्षों का चरण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया इसी के साथ विद्यालय में ब्रह्मलीन राघवाचार्य को श्रद्धांजलि भी दी गई। कार्यक्रम में प्रबंधक संजय शास्त्री, कोषाध्यक्ष राजीव मोहन, सचिव देवेंद्र गोयल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, दिनेश सती, उषा रावत, विनोद शर्मा सहित काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी प्रतिभाग किया।


Post A Comment: