देहरादून। समय करीब 4.30 बजे थाना राजपुर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कि कैनाल रोड पर एक युवक व युवती ने नशीला पदार्थ खा लिया है। उक्त सूचना पर चौकी जाखन थाना राजपुर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा. मौके पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों युवक युवती को निजी वाहन से दून अस्पताल भर्ती करवाया गया। दून अस्पताल में दौराने उपचार डाक्टरों द्वारा दोनों युवक युवती को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान रिंकू निवासी शेरपुर बिहारीगढ उम्र 20 वर्ष व मृतिका की पहचान सोनम पुत्री मुकेश कुमार ठाकुर निवासी बाडीगाढ कैनाल रोड देहरादून उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई। मृतिका के परिजनों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि युवक-युवती के बीच विगत 1 वर्ष से प्रेमप्रंसग चल रहा था। जिसमें दोनों के परिवारों को रिश्ता मंजूर नही था। जिस कारण दोनों के द्वारा आत्महत्या कर ली गयी। पुलिस द्वारा शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्य वाही जारी है।

Post A Comment: