ऋषिकेश। मंगलवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल एवं स्टार फाउंडेशन द्वारा मायाकुंड स्थित उड़ान स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले अतिनिर्धन वर्ग के विद्यारतियो के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया।
आज प्रात 11:00 बजे लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्य गण एवं स्टार फाउंडेशन के निदेशक निशांत मलिक माया कुंड स्थित उड़ान स्कूल पहुंचे जहां पर अति निर्धन वर्ग के विद्यार्थी पढ़ते हैं। उड़ान स्कूल में विभिन्न देशों के लगभग 50 नागरिक भी क्रिसमस का त्यौहार मनाने के लिए उपस्थित थे।
क्रिसमस के मौके पर स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस की कविताएं सुनाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया जिसके उपरांत लायंस अध्यक्ष अतुल जैन ने सभी बच्चों को क्रिसमस की टोपी पहनाई एवं स्टार फाउंडेशन के निदेशक ने सभी बच्चों में केक्स चिप्स चॉकलेट टॉफी का वितरण किया। विदेशी मेहमानों ने भी गाने सुनाकर बच्चों का मनोरंजन किया। वहां उपस्थित सभी विद्यार्थी एवं मेहमानों ने क्रिसमस के गानों में जमकर नृत्य किया। क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने कहा कि बच्चों के साथ क्रिसमस बनाने का मुख्य कारण विद्यार्थियों को सर्व धर्म समानता एवं धर्म निरपेक्षता का पाठ पढ़ाना है।
इस अवसर पर निशांत मलिक राजे नेगी, डॉक्टर राजे नेगी, हिमांशु अरोड़ा सुशील छाबड़ा धीरज मखीजा डॉक्टर गगन शर्मा सुमित चोपड़ा अभिनव गोयल, निमित्त, शिव, ओम आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: