ऋषिकेश। क्रिसमस के अवसर पर मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम का आयोजन किया इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने संता क्लॉज के परिधानों को पहन कर खूब मजे किए ढाल वाला मॉडर्न स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन हरगोविंद जुयाल ने बच्चों को चॉकलेट और टॉफी वितरित करके किया ।इस अवसर पर मॉडर्न स्कूल ढालवाला के प्रधानाचार्य डॉ वीके शर्मा ने बच्चों को क्रिसमस के विषय में जानकारी दी और बताया कि ईसाई समुदाय के लोग 25 दिसंबर को प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं कार्यक्रम में बच्चों ने संता क्लॉज बनकर अपनी कला का प्रदर्शन कर स्कूल के अध्यापकों का मन मोह लिया इस अवसर पर मॉडर्न स्कूल की डायरेक्टर ज्योति जुयाल ने स्कूल के बच्चों की बड़ी प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दी और टोफिया बांटी साथ ही स्कूल के अध्यापकों का भी आभार व्यक्त किया । मौके पर संस्थान के संस्थापक श्रीमती उर्मिला जुयाल मॉडर्न स्कूल की डायरेक्टर ज्योति जुयाल मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ वीके शर्मा और अध्यापक भानु प्रिया शर्मा, शालिनी वर्मा,अवंतिका, निधि बडोला, कविता चौहान ,देवेश पंवार ओर अन्य सभी अध्यापक उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
मॉडर्न स्कूल ढाल वाला टिहरी गढ़वाल में क्रिसमस दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया


Post A Comment: