ऋषिकेश,30दिसम्बर। निर्मल आश्रम अस्पताल ऋषिकेश तथा निर्मल आश्रम दीप माला पब्लिक स्कूल के वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर निर्मल आश्रम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के साथ गुरुवाणी शबद कीर्तन, सत्संग एवं निष्काम सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए ।रविवार को निर्मल आश्रम में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान आश्रम के महंत राम सिंह व मंहत जोत सिंह महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महंत राम सिंह ने कहा की निर्मल आश्रम अस्पताल द्वारा जहां गरीबों की निस्वार्थ रूप से चिकित्सा सेवा की जा रही है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्जवल किए जाने का प्रयास किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि यह आश्रम अपने स्थापना दिवस से ही इस प्रकार के नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित करता रहा है ।जिसके अंतर्गत अभी तक एक दर्जन से अधिक शाखाएं विभिन्न सेवा के कार्य कर रही है ।और यह सभी सेवाएं देश विदेश में आश्रम के अनुयायियों व साध संगत के माध्यम से किए जा रहे हैं। जिसमें छोटे बड़े जात पात का कोई भेद नहीं किया जाता है। इसी के चलते निर्मल आश्रम की ख्याति देश ही नहीं विदेशों में भी बढ़ रही है। इस दौरान आश्रम में गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ के साथ देश के विभिन्न प्रांतों से आए ग्रंथियों द्वारा गुरुवाणी शबद कीर्तन सत्संग के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें अर्जुन गुरु सहाय चरणजीत सिंह सरदार विक्रमजीत सिंह ऋषि भाई तिवारी , अमेरिका से आए चंदा कोचर अवतार सिंह खेड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने प्रतिभाग किया।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
निर्मल आश्रम अस्पताल दीपमाला पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया


Post A Comment: