ऋषिकेश। मायाकुंड स्तिथ निशुल्क शिक्षा संस्थान उड़ान में पौड़ी गढ़वाल अग्निकांड की पीड़िता छात्रा नेहा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु भगवान से प्रार्थना की गई।उड़ान स्कूल परिसर में पौड़ी में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ हुई आगजनी की घटना की कड़ी निन्दा करते हुवे स्कूली बच्चों ने पीड़ित छात्रा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु भगवान से प्रार्थना करते हुवे दुवाएं की।स्कूल के निदेशक समाज सेवी डॉ राजे नेगी ने कहा कि एक और पूरे प्रदेश देश में सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन कॉलेज से पेपर दे के आ रही छात्रा के साथ इस तरह की घटना हो रही है। पहाड़ो में इस तरह की घटना होना सोचनिय विषय है जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वो कम है।पिछले कुछ दिनों में जिस प्रकार से लगातार इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही है उससे राज्य के अंदर बालिकाओं में भय का माहौल है। राज्य सरकार द्वारा पीड़िता के इलाज के लिए उठाए गए कदम सरहनिय है लेकिन भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार को स्कूलों में विशेष तौर से बालिकाओं की सुरक्षा हेतु ठोस नीति एवं उस पर सही तरीके से कार्यवन्न किए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उत्तम सिंह असवाल,मीनाक्षी राणा,प्रियंका कुकरेती, प्रिया क्षेत्री,दीपिका पंत,मंजू देवी उपस्थित थे।

Post A Comment: