ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एमबीबीएस के छात्र -छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस दौरान उन्होंने मॉडल और पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एम्स स्क्वायर में क्रिसमस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियां भी जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई अत्यधिक कठिन होती है, जिससे विद्यार्थियों का तनाव कम करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं। एम्स निदेशक प्रो.रवि कांत ने कहा कि छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के रचनात्मक आयोजन प्रत्येक सप्ताह होने चाहिएं। इस दौरान उन्होंने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अर्पित व मॉडल प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राओं हरमिंदर कौर, गुंजिता नेगी व चेष्ठा कांबोज को पुरस्कृत किया। इस दौरान एमबीबीएस 2017-18 के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सब डीन एकेडमिक डा.कुमार सतीश रवि, डीन स्टूडेंट्स वैलफेयर डा.मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।


Post A Comment: