देहरादून। हेनब केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर की छात्रा के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना से छात्र-छात्रओं में उबाल है। घटना से गुस्साए परिसर के छात्र-छात्रएं सोमवार को सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित छात्र-छात्रओं ने आरोपित को फांसी की सजा दिलाने और छात्रा का सरकारी खर्चे पर इलाज कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी की। बाद में प्रशासन का पुतला फूंक प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही।

गत रविवार सायं पौड़ी परिसर में द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रयोगात्मक परीक्षा देकर स्कूटी से गांव लौट रही थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपित कफोलस्यूं पट्टी के गहड़ गांव निवासी मनोज ने उसका पीछा किया। सुनसान स्थान पर छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध करने पर मनोज ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में छात्रा को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। साथी छात्रा के साथ हुई घटना से छात्र-छात्रएं स्तब्ध हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए छात्र-छात्रओं का कहना था कि छात्रा से हुई घटना से हर कोई आहत है।

Post A Comment: