ऋषिकेश,06जनवरी। रोटरी क्लब एवं मारवाड़ी युवा मंच दिल्ली द्वारा आगामी 10 जनवरी से तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कैलिपर्स एवं दिव्यांग शिविर का आयोजन जयराम आश्रम में किया जाएगा। यह जानकारी रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजीव गर्ग तथा सचिव विशाल तायल ने रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि शिविर में विकलांगों को कैलिपर्स तथा कान की मशीन वह चश्मे भी दिये जाएगे ।  शिविर में दिल्ली के  मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सहयोग दिया जाएगा ।यह शिविर 3 दिन चला जाएगा। इस शिविर में टिहरी पौड़ी से भी काफी संख्या में लोग आ रहे हैं शिविर में दिए जाने वाले कृत्रिम अंग अच्छी क्वालिटी के होंगे। जिसमें नोएडा दिल्ली से भी एक टीम आ रही है। जिसका पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है।पत्रकार वार्ता में चंद्र शेखर शर्मा, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र गौतम, आदि भी उपस्थित थे।

Post A Comment: