ऋषिकेश 06 जनवरी।  देश आजाद हो गया लेकिन अभी भी कुछ राजनीतिक दलों में गुलामी की आदत पड़ी है जिससे मुक्ति पाना आवश्यक है यह विचार  बद्रीनाथ  क्षेत्र के विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने लक्ष्मण झूला मार्ग पर स्थित कबीर चौरा आश्रम में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं उतराधिकारी कल्याण समिति उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आजादी में भागीदारी करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व उनके उत्तराधिकारियो को सम्मान दिए जाना चाहिएः।बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने  कहा कि जिन परिस्थितियों में देश की आजादी के लिए संघर्ष किया गया वह बड़ा ही विकट था जिसके लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और उन्होंने भारत माता की जय के नारे के साथ आंदोलन किया और अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजादी दिलाई उसमें देश में भी अनेकों कुरीतियां थी लेकिन वह कुरितियां पनप रही है जिसके कारण देश फिर गुलामी की और जा रहा है जहां आज वंदे मातरम पर भी रोक लगाई जा रही है यहां तक कि राष्ट्रीय गान भी एक चर्चा का विषय बन गया है जिसे हमें समझना चाहिए उन्होंने कहा भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री गुलामी से मुक्ति की ओर अग्रसर है लेकिन राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए देश को गुलामी की ओर ले जा रहे हैं जिनसे हमें सतर्क लेने की आवश्यकता है इस अवसर पर
उत्तराखंड आंदोलनकारी कबीर चौरा आश्रम के महंत प्रदीप दास ने कहा कि मातृभूमि के लिए समर्पित होकर देश की आजादी के लिए लोगों ने ही कुर्बानी है जिसे वर्तमान सरकार द्वारा नहीं समझा जा रहा है जिसके कारण उनकी लगातार उपेक्षा हो रही है और राजनीतिक दल वोटों की राजनीति में लड़कियों का सम्मान करना भूल गए उन्होंने कहा कि मार्च 15 अगस्त 26 जनवरी को स्वतंत्र को बुलाकर उन्हें सॉल्व प्रणाली तक ही शाल पहनाने तक सम्मान मान लिया गया है जो कि उचित नहीं है उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सरकारों को स्वतंत्र सेनानियों तथा उनके उच्च अधिकारियों को भी सम्मान दिया जाना चाहिए प्रदीप दास का कहना था कि   देश को आजादी तो मिल गई लेकिन आज हमारी संस्कृति और सभ्यता समाप्त हो रही है जिसे बचाने के लिए हमें अपने बच्चों को संस्कारित बनाए जाने की आवश्यकता है।सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय शास्त्री तथा उत्तराखंड राज्य परिषद की पूर्व अध्यक्ष उषा रावत किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस दौरान कई प्रस्ताव भी पारित किए गए,जो कि राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। इस दौरान स्वतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया गया।  सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश महामंत्री संदीप शास्त्री के अतिरिक्त काफी संख्या में स्वतंत्रता सैनानियों व उनके उत्तराधिकारियों ने भाग लिया।

Post A Comment: