ऋषिकेश,20 जनवरी। विरक्त वैष्णव मण्डल ऋषिकेश द्वारा सामाजिक क्रन्तिकारी और हिन्दू धर्मोद्धारक वैष्णव शिरोमणि एवम सभी धर्मों के लिए भक्ति मार्ग प्रशस्त करने वाले जगद्गुरू स्वामी रामानंदा चार्य की 719 वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा के आयोजन की तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन तीर्थ नगरी के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी नारायण मिशन सोसायटी के आश्रम में स्वामी राम कृपालु दास महाराज की अध्यक्षकता में  किया गया।सभा को संबोधित करते हुए स्वामी नारायण मिशन सोसायटी के स्वामी नारायण दास जी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए जगद्गुरु श्री रामा नन्दा चार्य जी महाराज को सम्पूर्ण विश्व का आदर्श एवम मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि आज समाज को स्वामी रामानंदा चार्य जी के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता हैइसके माध्यम से ही हम समाज के विभिन्न वर्गों और साम्प्रदायिक सदभावना को सुरक्षित रख सकते हैं।उन्होंने 27 जनवरी माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी पर तीर्थ नगरी में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के रूट प्लान पर चर्चा की,साथ ही समाजसेवी विनोद जुगलान ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग न करने की भी स्थानीय जनता व्यापारियों से अपील की है।इस अवसर पर पुष्प वर्षा का भी भव्य आयोजन किया जाएगा तथा नगर सफाई व्यवस्था हेतु नगर निगम की सेवाएं ली जाएंगी।बैठक में संत समाज के संतो एवम समाज सेवियों और विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।जिनमें रामानंद आश्रम मायाकुंड के पुजारी वृंदावन दास जी,महन्त सुरेश दास,डॉ नारायण दास,भरत मन्दिर के महंत हर्ष वर्धन शर्मा,पूर्व दायित्व धारी राज्य मंत्री संदीप गुप्ता,विनोद शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा,समाज सेवी विनोद जुगलान,राजीव थपलियाल, रवि शास्त्री,कपिल गुप्ता,घनश्याम भट्ट,डॉ अनिल शर्मा,वेद प्रकाश शर्मा,शिशुपाल रावत,गिरीश शर्मा,अमित सक्सेना,महा मण्डलेश्वर भारत भूषण दास जी राम चौबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post A Comment: