ऋषिकेश। 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने दो तस्करों को हिरासत में लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से 10- 10 लीटर शराब बरामद हुई है।
उत्तराखंड की देवभूमि में शराबबंदी अभियान को लेकर पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करों पर की जा रही कार्यवाही के बावजूद अवैध शराब के गोरखधंधे से जुड़े लोग बाज आने का नाम नहीं ले रहे। जनपद की पुलिस कप्तान निवेदिता कुकरेती के दिशा निर्देशानुसार ऋषिकेश से लेकर शहर से सटे तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा इन दिनों जोरदार तरीके से शराब विरोधी अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लगातार शराब माफियाओं पर कार्रवाई कर उन्हें उनके सही ठिकाने जेल पहुंचाने की कार्यवाही की जा रही है।बीतीदेर शाम को श्यामपुर चौकी की पुलिस टीम अवैध शराब की तस्करी व बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु श्यामपुर क्षेत्र में डटी हुई थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की 2 व्यक्ति अपने साथ कच्ची शराब लेकर ऋषिकेश की तरफ आ रही है। सूचना पर पुलिस टीम मशांदेवी तिराहे के पास पहुंची तो वहां पर 2 व्यक्ति खड़े दिखाई दी जिनके हाथ पर सफेद प्लास्टिक की जरेकिन थी,जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा चेक किया गया तो प्रत्येक व्यक्ति के पास 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।अभियुक्तों की पहचान सज्जन सिंह पुत्र मठान सिहं निवासी मशांदेवी गुमानी वाला ऋषिकेश व सोनू पुत्र हरदत्त सिहं, निवासी- मालधन चौड, तुगडिया, रामनगर नैनीताल के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त पहले भी बहुत बार शराब तस्करी में जेल जा चुके हैं। सभी को को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
फोटो-पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर

Post A Comment: