ऋषिकेश,20जनवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा मुनि की रेती की एक बैठक में वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई , रविवार को आयोजित बैठक मे कहा गया की यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है जो कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ लड़ा जाएगा ।भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान कहा गया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 1 बूथ 20 यूथ की योजना के अंतर्गत 10 मोटरसाइकिल वालों की सूची भी मंडल को उपलब्ध करा दें। जिससे उनके कार्य की रूपरेखा तैयार हो सके। बैठक में चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है ।क्योंकि नई ऊर्जा का संचार रहता है ।और वह बढ़कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा ने अपने सभी साथियों को जोड़ने की योजना भी बनाई गई, बैठक मे कहा गया कि वर्ष 2019 के चुनाव देश का भविष्य तय करेंगे ।क्योंकि मोदी को हटाने के लिए सारे दल एक हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि यदि मोदी वर्ष 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बने तो सभी भ्रष्टाचारी जेल के सलाखों के पीछे होंगे । बैैठक मेे आशीष नेगी, सूरज रावत, राहुल भट्ट, पंकज भट्ट ,आकाश सकलानी, धीरज, नवीन उनियाल, विवेक रावत, मयंक भट्ट, आशीष राणा ,राहुल मौर्य सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर की तैयारियां प्रारंभ


Post A Comment: