ऋषिकेश,20जनवरी। नियमित रूप से योग करने से स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है जिसे नियमित रूप से किया जाना अत्यंत आवश्यक है ।यह बात रविवार को अहम् ब्रह्मास्मि योग मन्दिर ट्रस्ट के तत्वाधान में शिव गंगा धाम आश्रम खरक माफी. श्यामपुर में आयोजित शिविर मे योगिराज करणपाल  महाराज ने कहा कि योग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक शक्ति का विकास होकर शरीर की ऊर्जा बढ़ जाती है और शरीर स्वस्थ रहता है उन्होंने कहा की दवाइयों के मकड़ जाल से मुक्त होना है तो नियमित योग अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेना चाहिए और भोजन सात्विक व सुपाच्य लेना चाहिए. योगिराज ने कहा की परमात्मा ने हमें मानव शरीर इसलिए दिया है ताकि हम 100 वर्षो तक स्वस्थ रहते हुए भगवान का भजन कर सकें। और दुसरो की सेवा कर सकें, लेकिन यह सब तभी सम्भव है ।ज़ब हमारा शरीर स्वस्थ होगा.. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग अभ्यास से उत्तम साधन कुछ भी नहीं.. योगिराज ने आज धनुरासन, भुजंगासन, सर्पासन, योगनिंद्रा आदि का अभ्यास कराया. इस अवसर पर सरिता योगी, हेमेंद्र कुमार, नागेंद्र, सार्थक योगी, रवि, सुसमा नेगी, पूनम जोशी, व अन्य गढ़मान्य लोगो ने स्वस्थ शिविर का लाभ लिया।

Post A Comment: