ऋषिकेश,11 जनवरी । पिछले कई दशक से शासन की लापरवाही के चलते अधर में लटका 200 मीटर 3 * 24 जानकीपुल को अब शासन की स्वीकृति मिलने के बाद पूरा होने की संभावना बलवती हो गई है। इसके लिए उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव  ने उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को अनुमति दे दी है ।यह पुल जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनि की रेती में कैलाश गेट के निकट गंगा नदी पर पैदल बनना है। यह जानकारी यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रितु खंडूरी ने  देते हुए बताया कि  इस पुल को लेकर पिछले कई महीनों से  शासन में लिखा पढ़ी  की जा रही थी। क्योंकि यह क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए काफी जरूरी था जिसकी मांग पिछले कई दशक से क्षेत्र के लोगों द्वारा की जा रही थी। जिसकी स्वीकृति  शासन के सचिव एसएस टोलिया  ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को दे दी है  क्षेत्र के भाजपा के  पूर्व जिला महामंत्री गुरु पाल बत्रा ने बताया कि इस पुल का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा  ने किया था ।परंतु किन्हीं कारणों के चलते इस पुल का निर्माण कार्य  हरीश रावत के शासनकाल में रोक दिया गया था इसका बजट 3 गुना बढ़ गया है जिसे लेकर  क्षेत्रीय विधायक रितु खंडूरी  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से  मिली  और इस पुल को बनाए जाने के लिए मांग करते रही जिसे अब शासन स्तर पर  वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है । गुरु पाल बत्रा का कहना  था कि अब क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि जानकी पुल का निर्माण शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा इसके बाद क्षेत्र से विधायक रितु खंडूरी का लक्ष्मण झूला क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जाएगा।

Post A Comment: