ऋषिकेश,11जनवरी। ऋषिकेश तीर्थ नगरी की सौंदर्यता  पर नगर में लगे जगह-जगह नगर निगम की बिना अनुमति के होल्डिंग बोर्ड मुंह चिढ़ा रहे हैं। जिनके कारण नगर में कोई बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना है। नगर निगम के सहायक उपायुक्त उत्तम सिंह नेगी का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद ऋषिकेश में किसी भी एडवरटाइजर कंपनी द्वारा नगर निगम में कोई भी एडवर्टाइज के लिए पंजीकरण नहीं कराया गया है। उसके बावजूद भी नगर में लोहड़ी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के सैकड़ों होडिंग के साथ दीवारों पर जगह-जगह  हजारों पोस्टर लगाए गए हैं जिन्हें  हटाए जाने के लिए एडवर्टाइजमेंट कंपनियों को नोटिस भी दिए गए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी ना हटाए जाने पर शनिवार को  नगर निगम द्वारा बृहद अवसर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा ।जिससे नगर के सौंदर्यता बनी रह सके।

Post A Comment: