बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर और देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा के लिंकअप्‍स की खबरें पहले काफी आम हुआ करती थीं। दोनों ने एक साथ फिल्‍म 'कमीने' में काम भी किया था। समय बीतने के साथ साथ दोनों के अफेयर की खबरें अपने आप ही खत्‍म हो गईं। 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर ली और शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा राजपूत और दोनों बच्‍चों के साथ फैमली लाइफ इंज्‍वॉय कर रहे हैं। चूंकि प्रियंका चोपड़ा शाहिद की को-स्‍टार रह चुकी हैं इसलिए उनसे पीसी को लेकर सवाल पूछा जाना कोई नई बात नहीं थी। हाल ही में 'कॉफी विद करण 6' के एक एपिसोड के खतम होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया। 

इस प्रोमो में शाहिद कपूर और उनके छोटे भाई ईशान खट्टर आए हुए थे। प्रोमो में करण शाहिद से प्रियंका के पति निक जोनस को एक सलाह देने के बारे में पूछते हुए दिखते हैं। इस पर शाहिद ने निक जोनस को सलाह देते हुए कहा, 'नकि कभी भी अपने कमिटमेंट से मत पीछे मत हटना... तुम असली देसी गर्ल के साथ हो।'
बता दें कि मीडिया में काफी पहले एसी खबरें आई थीं कि दोनों फिल्‍म कमीने की शूटिंग के दौरान डेट करने लगे। लेकिन दोनों ने इस बात पर कभी हामी नहीं भरी। बाद में दोनों अलग हो गए और अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। 'कॉफी विद करण 6' के अगले एपिसोड में शाहिद अपने भाई ईशान खट्टर के साथ आने वाले हैं। प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि ईशान जाह्नवी का नाम लेने से छिढ़ जाते हैं। 

Post A Comment: