ऋषिकेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नव वर्ष मंगलमय हो अवसर पर व्यक्तिगत जीवन  में  संबंधों की  मधुरता  विषय पर  आध्यात्मिक कार्यक्रम  का आयोजन शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं बी के भाई बहनों के लिए किया गया।
आश्रम की संचालिका बी. के. आरती बहन द्वारा सभी को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा की इस वर्ष कुछ नया करें वह नया सीखे। नव वर्ष को मंगलमय बनाने के लिए अपने संस्कारों को मंगलमय बनाएं तभी संसार  मंगलमय होगा।
 खुश रहने के लिए अपने संबंध सबसे  मीठे रखने हैं अगर कोई कड़वाहट देता है तो अपने व्यवहार से उसे मीठा बनाना है। आज के समय में संबंधों का टूटना आम बात है हमें यह प्रयास करना है कि संबंधों को तोड़ने के बजाय अपने पुराने संस्कारों को तोड़कर  पुनः देवी गुण धारण कर  भारत को पुनः देवभूमि बनाना है।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह नेगी (उत्तराखंड ग्रामीण राज्य स्वास्थ्य मंत्री) ने कहा की नव वर्ष सबको मंगलमय हो तथा उन्हें यहां आकर एक विशेष शांति का अनुभव हुआ।
     कार्यक्रम की संचालिका बी. के. शिखा बहन ने सबको बधाई देते हुए कहा की आजकल की भागती दुनिया में अपने लिए समय निकालना जरूरी है। समयभाव के कारण ही आजकल बच्चे अपने वृद्ध माता पिता को वृद्धा आश्रम में छोड़ कर छुटकारा पाना चाहते हैं।
      इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति हरीश चंद्र  ढींगरा,राम कुमार गुप्ता, चेतन शर्मा,  राकेश सूरी, राकेश बार्थवाल, ब्रह्मकुमार, कुसुम जोशी, वाई  आर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Post A Comment: