ऋषिकेश। उत्तराखंड लोक संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा मुनिकीरेती ढालवाला में पांच दिवसीय पांडव नृत्य व रामकालीन पांडव लोक नाट्य समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पांडव नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुनिकीरेती ढालवाला स्थित सब्जी मंडी मे उत्तराखंड लोक संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा आयोजित पांडव नृत्य एवं राम कालीन पांडव लोक नाट्य समारोह का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश नगर निगम की महापौर अनिता ममगांई व नगर पालिका मुनिकीरेती के अध्यक्ष रोशन रतूडी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने कहा इस प्रकार के नृत्य नाटकों से हमारी भारतीय संस्कृति संरक्षित रहती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी आने वाली पीढ़ी को इसके बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने समिति के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के  कार्यक्रमों से आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति की जानकारी मिलती है। उन्होंने भरत मंदिर स्कूल के बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने समिति को एक लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। वहीं मेयर  अनिता महंगाई ने 51 हजार रुपे देने की घोषणा की। इस मौके पर समिति के आसाराम व्यास, रविशास्त्री, सुनिल थपलियाल, धनीराम बिजौला, नरेंद्र मैठानी, चंद्र मोहन भट्ट, दिनेश डबराल, सुरेश पैन, डोली जनार्दन कैरवान, बीना जोशी, भरत मणी आदि मौजूद थे।

Post A Comment: