ऋषिकेश। 3 जनवरी 2019 दिन बृहस्पतिवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल एवं स्टारक फाउंडेशन द्वारा चिल्ला रोड स्थित वंदे मातरम स्कूल के अति निर्धन वर्ग के विद्यार्थियों को सर्दी के मौसम में राहत पहुंचाते हुए स्वेटर, जैकेट व जीन्स का वितरण किया गया ।
आज प्रात 11:00 बजे लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्य गण एवं स्टारक फाउंडेशन के निदेशक चीला रोड स्थित वंदे मातरम स्कूल पहुंचे जहां पर अति निर्धन वर्ग के लगभग 230 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्कूल प्रबंधक श्री विश्वास जी ने अवगत कराया था की विद्यार्थियों के पास ऊनी कपड़े ना होने की वजह से वह पढ़ाई पे ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। इस परेशानी को समझते हुए लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल एवं  स्टारक फाउंडेशन ऋषिकेश ने वहां शिक्षा ग्रहण कर रहे 196 छात्र एवं 30 छात्राओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए स्वेटर जींस जैकेट्स वह मोजे उपलब्ध कराएं। क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने विद्यार्थियों को देश में हुए महापुरुषों के जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित करते हुए इसी माह की 26 तारीख को पड़ने वाले गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विनय आडवाणी निशांत मलिक पंकज चंदानी धीरज मखीजा सुमित चोपड़ा अभिनव गोयल लविश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: