ऋषिकेश,03जनवरी। प्रदेश में निशुल्क आपातकालीन सेवा 108 व खुशियों की सवारी के कर्मचारीयो के बुधवार से सामूहिक हड़ताल पर रहने के कारण ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में चलने वाले 14 वाहनो के साथ चार खुशियों की सवारी के वाहनो के पहिये भी रुके रहे जिससे गर्भवती महिलाओंं के साथ दुर्घटनाग्रस्त लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा । ज्ञात रहे कि आपातकालीन सेवा से जुड़े 14 कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के चलते ऊर्जा क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं के साथ मरीजों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने वाली कोई भी आपातकालीन सेवा नहीं चल पाई है जिनके फोन पर लगा 4 घंटा घर आ रही हैं लेकिन उन्हें रिसीव नहीं किया जा रहा है यहां यह भी बताते चलें कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े तमाम कर्मचारी बुधवार से सामूूहिक अवकाश पर है बृहस्पतिवार को भी अवकाश पर रहने वालों में विकास रतूड़ी,सतीश भट्ट ,मुकेश कुमार, सुरेश राठौड़, विरेंद्र भट्ट, विनोद पवार प्ररवीण रावत ,प्रभात नेगी, भागवत बरौनी सहित सभी 14 कर्मचारी हैं।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
आपातकालीन सेवा के कर्मचारी दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर गर्भवती महिलाएं व दुर्घटनाग्रस्त लोग हुए परेशान

Post A Comment: