ऋषिकेश,10जनवरी। रोटरी क्लब ऋषिकेश एवं मारवाड़ी युवा मंच दिल्ली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कैलिपर्स एवं दिव्यांग शिविर के दौरान पहले दिन  ढाई सौ से अधिक जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किए गए रोटरी क्लब के कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि यह कृत्रिम अंग उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश हिमाचल हरियाणा से आए लोगों को भी वितरित किए गए हैं जिसमें दिल्ली से आई डॉक्टरों की टीम द्वारा जरूरतमंद लोगों की जांच कर ही कृत्रिम अंगों का जहां वितरण किया गया वहीं जरूरतमंद लोगों को कान की मशीन व चश्मे भी वितरित किए गए ।रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजीव गर्ग, चंद्रशेखर शर्मा ,सचिव विशाल तायल, डॉ रवि कौशल, दिनेश अग्रवाल जितेंद्र  बड़थ्वाल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रेखा गर्ग ,सचिन सलोनी गोयल ,नवनीत नागलिया, सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post A Comment: