ऋषिकेश, 10 जनवरी। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर विगत 3 माह से वेतन ,पेंशन ना मिलने के विरोध में महासंघ का धरना बृहस्पतिवार को छठे दिन भी जारी रहा। उल्लेखनीय है कि महासंघ द्वारा विगत 4 जनवरी से मुनि की रेती स्थित निगम कार्यालय पर कर्मचारियों द्वारा महासंघ के आह्वान पर धरना दिया जा रहा है।धरना स्थल पर गंभीर सिंह दिलावर नेगी बांकेलाल साहब सिंह रविंद्र सिंह बहादुर किशन दास कमली देवी सुखीराम सहित काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।


Post A Comment: