ऋषिकेश ,10 जनवरी। केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का लोकसभा व राज्यसभा में बिल पारित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी मुनि की रेती ने क्रांति चौक पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। बृृृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश संगर के नेतृत्व व महामंत्री राधा कृष्ण रयाल के संचालन में में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राकेश संगर ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास के दौरान 10% का सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण देकर वह कार्य किया है ।जो 60 वर्षों तक कोई भी राजनीतिक दल नहीं कर पाया है ।इस दौरान गांधी चौक पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई ,इस अवसर पर भगवती काला, अनिल बडोला, दिनेश कोठियाल ,जय प्रकाश कोठारी विनोद कुकरेती संजय प्रकाश सकलानी, शुभम बेलवाल, सुरेश परमार , उषा बडोला, सुनीता खंडूरी, मीनाक्षी जोशी, नारदेय राणा, मंजू गोवाली, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
केंद्र सरकार के सभी वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर मुनि की रेती भाजपा ने आतिशबाजी कर मनाई खुशियां


Post A Comment: