कोटद्वार। पुलिस ने बाहरी मजदूरो का सत्यापन अभियान चलाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के आदेश पर फ्लोटिंग पोपुलेशन अर्थात अल्पावधि के लिए गैर जनपद व राज्यो से आए थाना क्षेत्रान्तर्गत बसे हुए श्रमिक, मजदूर, फड-फेरी, बाहरी मजदूर कबाड बिनने वाले नेपाली मूल के व्यक्तियों का त्वरित सत्यापन करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के निर्देशन मे गुरुवार को कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अभियान चलाकर उ0नि0 रविन्द्र नेगी, उ0नि0 विनोद, उ0नि0 अशोक सिरस्वाल, उ0नि0 ओमवीर, म0उ0नि0 बेबी मोरया द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर बाहर से आनें वाले मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया गया जिसमें अभी तक 350 मजदूरों का सत्यापन किया गया।

Post A Comment: