देहरादून। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा इसके लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। राज्य में पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के मकसद से राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव को देखते हुए लोस चुनाव से पहले यहां उनके दौरे के लिए प्रांतीय नेतृत्व कोशिशों में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री से आवेदन कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही कि दो फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे से पहले मोदी उत्तराखंड आ सकते हैं।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन अब इलेक्शन मोड में आ गया है। विधानसभा में प्रचंड बहुमत हासिल कर प्रदेश में सत्तासीन हुई भाजपा के सामने लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। पिछले लोस चुनाव में भाजपा ने राज्य की पांचों लोस सीटों पर कब्जा जमाया था। इन सीटों को बरकरार रखने पर पार्टी ने पूरा ध्यान केंद्रित किया हुआ है।


Post A Comment: