देहरादून। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सरोवर नगर नैनीताल में सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी से पर्यटकों और व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं। इसके अलावा मसूरी के पास धनोल्टी और सुरकंडा के साथ ही चकराता में भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई। बारिश के बाद मसूरी में भी हिमपात के आसार बन रहे हैं। दूसरी ओर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात होता रहा। उत्तरकाशी में गंगा और यमुना घाटी के क्षेत्र बर्फ से पट चुके हैं। बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद हैं। इससे करीब दो दर्जन गांवों की आवाजाही ठप हो गई है। प्रशासन ने मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बाकी जगह मौसम साफ रहने की उम्मीद है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घने बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान में हालांकि वृद्धि हुई है, लेकिन सर्द हवा कंपकंपी छुड़ा रही है।


Post A Comment: