देहरादून 2 जनवरी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने उच्चतम न्यायालय द्वारा सोहराबुद्दीन मामले पर भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह को क्लीन चिट दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से जहाँ एक ओर कांग्रेस की षड्यंत्रकारी राजनीति का फिर ख़ुलासा हुआ है वहीं यह बात पुनः सिद्ध हुई है कि साँच को आँच नहीं ।
   उच्चतम न्यायालय द्वारा सोहराबुद्दीन मामले पर भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह की कोई भूमिका न होने पर मुहर लगाने से यह साफ़ हो गया है कि देश की कांग्रेस की तत्कालीन कांग्रेस सरकार व कांग्रेस के सबसे नेताओं ने गहरा षड्यन्त्र रच कर किस तरह श्री अमित शाह को फँसाने का प्रयास किया । जबकि सच्चाई यह है कि इस मामले में आरोप ही तय नहीं हो पाए थे और पहले निचली अदालत ने ,उसके बाद उच्चन्यायालय व अब उच्चतम न्यायालय ने श्री अमित शाह को क्लीन चिट दी । उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय के बाद कांग्रेस नेताओं को देश से , श्री अमित शाह से और इस मामले में फँसाए निर्दोष लोगों से माफ़ी माँगनी चाहिए।इस निर्णय से एक बार फिर यह बात सिद्ध हुई है कि साँच की आँच नहीं है और देश में न्याय जीवित है । जबकि कांग्रेस न्यायपालिका सहित सभी संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने पर तुली है ।
   श्री भट्ट ने कहा कि इस मामले से कांग्रेस का कलुषित चेहरा फिर जनता के सामने आया है यह फिर सिद्ध हुआ है कि कांग्रेस  षड्यन्त्र, झूठ की राजनीति करती है ।एक बड़ी गम्भीर बात यह है कांग्रेस नेताओं को अपने कुकर्मों पर कोई पछतावा भी नहीं है । इसका एक अन्य प्रमाण सिख विरोधी दंगे हैं जिनमें हज़ारों सिखों की हत्या कर दी गई और दंगों में शामिल एक बड़े नेता को मुख्यमंत्री बना दिया गया ।
   श्री भट्ट ने कहा कि आज भी कांग्रेस देश में झूठ की राजनीति कर रही है और बिना किसी आधार पर राफ़ेल पर प्रधानमंत्री जी पर आरोप लगा रही हैजबकि उच्चतम न्यायालय इस मामले पर सरकार को क्लीन चिट दे चुका है ।
   श्री भट्ट ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की असलियत को समझ चुकी है और अगले लोक सभा चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक़ देने वाली है ।

Post A Comment: