ऋषिकेश,02जनवरी। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच के बैनर के नीचे समस्त प्रांतीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया ।जिसके चलते तमाम सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा।
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच के जिला मुख्य संयोजक पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्मचारी पूरे प्रदेश में अपने समस्त कर्मचारियों को केंद्र के समान समस्त भत्ते तत्काल दिए जाने के साथ कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में न्यूनतम 3 पदोंन्नति अनिवार्य रूप से दिये जाने के अतिरिक्त हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा केंद्र सरकार की तर्ज पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकार लागू किए जाने के साथ उच्चस्तरीय सुविधा संपन्न चिकित्सालय को इसके लिए शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं ।पंचम सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर 2005 से लागू अंशदाई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा इंदु कुमार पांडे की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा प्रेषित रिपोर्ट में कर्मचारियों को लागू किया जाए उनका कहना था कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्री एसोसिएशन के बैनर तले उमेश चंद्र, भुवाल, बीएल चांदपुरी, एसएस कुंवर, श्रीपाल सिंह भंडारी, सिद्धार्थ सकलानी, हरिश कुमार, कपिल रमेश प्रसाद सकलानी ,कमलेश मिश्रा ,भानु प्रताप सिंह, प्रकाश रावत, गंगा प्रसाद ,सागर मयूर ,सुंदर सिंह राणा, वर्षा चौहान ,लक्ष्मी देवी, सावित्री देवी आदि कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। जिला मुख्य संयोजक पंचम सिंह का कहना था कि समस्त राज्य कर्मचारी आज कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, जिसमें परिवहन विभाग, सिंचाई विभाग ,उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग आदि प्रमुख विभाग है।
Post A Comment: