ऋषिकेश,05जनवरी। बृज कुंवर भटनागर द्वारा ऋषिकेश तीर्थ नगरी में स्नान करने के लिए आने वाले 30 यात्रियों की सुविधा को दी गई देहरादून मार्ग पर गोपाल कुटी नामक धर्मशाला में नगरपालिका में दो कमरों का एलाटनमेंट एक संस्था को किये जाना नगर में चर्चा का विषय बना है । जिसकी जांच किए जाने की मांग स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई है। प्राप्त समाचार के अनुसार देहरादून मार्ग पर स्थित गोपाल कुटी जोकि बृज कुंवर भटनागर द्वारा नगर पालिका को यात्रियों के ठहराने के लिए विशेष रूप से दी थी लेकिन नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा बोर्ड में  अन्य प्रस्ताव पास कर  एक संस्था को दो कमरे एलॉटमेंट कर दिए लेकिन जब नगर पालिका में  इस मामले को लेकर जानकारी मांगी गई तो नगरपालिका कर्मचारियों में खलबली मच गई है। पालिका के अधिकारियों का कहना था की  यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है नगर पालिका के किराया लिपिक से जब इस संबंध में जानकारी मांगी गई तो उनका कहना था कि अभी यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। आएगा तो मैं इस पर कार्रवाई कर अधिकारियों को अवगत करा दूंगा। आरटीआई कार्यकर्ता  रामचंद्र का कहना  था कि  यह अलॉटमेंट पूरी तरह अवैधानिक है जहां अब दो कमरों की जगह 4 कमरों पर कब्जा करने के साथ ही बरामदा भी बनाया गया जिसके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को लिख दिया गया है।

Post A Comment: