ऋषिकेश। पांच दिवसीय ऋषिकेश शरद महोत्सव मेला 2019 के आज दूसरे दिन स्थानीय बच्चो के डांस की धूम रही।भरत विहार स्तिथ मैदान में आयोजित मेले के डांस आडिशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एशियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव,गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी,समाज सेवी प्रेम शंकर बबलू ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम सिंह असवाल ने किया।मेले के संयोजक अंकुर शर्मा,मनोज शर्मा ने बताया कि डांस प्रतियोगिता के आडिशन में करीब 29 बच्चो ने प्रतिभाग किया। जिनमे से आधा दर्जन बच्चो को सात जनवरी को होने वाले प्रतियोगिता के फाइनल हेतु चयनित किया गया।इसके साथ ही मेले में लक्की ड्रो कूपन भी रखे गए है जिनमे प्रथम पुरस्कार में मोटर साइकल,दूसरे में फ्रिज एवं तीसरे पुरस्कार के विजेता को साउंड सिस्टम दिया जाएगा।कल मेले के तीसरे दिन सिंगर विकास बहुगुणा के बेंड ग्रुप द्वारा बॉलीवुड एवं गढ़वाली गीतों की संगीतमय प्रस्तुति पेश की जाएगी।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
पांच दिवसीय ऋषिकेश शरद महोत्सव मेला 2019 के दूसरे दिन स्थानीय बच्चो के डांस की धूम रही


Post A Comment: