ऋषिकेश। स्थित मधुबन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी परमानन्द दास जी महाराज ने प्रथम अंतर
राष्ट्रीय इंडो नेपाल 2018 कराटे प्रतियोगिता ऋषिकेश के विजेता खिलाडी वासु और आयुष एवं शगुन को मैडल व प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित व आशीर्वाद दिया और आश्वासन भी दिया भविष्य में रेन्बुकई कराटे संस्था को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। रेनबुकाई कराटे संस्था के सदस्य सेंसेई कमल बिष्ट ने बताया कि बीती 29 दिसंबर को देहरादून में आयोजित प्रथम इंडो नेपाल कराटे प्रतियोगिता में ऋषिकेश के कराटे खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। कराटे की इस प्रतियोगिता में नागपुर, असम, बिहार, मुंबई, दिल्ली, तेलंगाना, पड़ोसी देश नेपाल से आए हुए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। मौके पर संस्था के मैनेजर राहुल कुमार, आवेश नेगी, दिनेश राणा, राजेश भंडारी, अनीश आदि मौजूद थे ।

Post A Comment: