ऋषिकेश,03जनवरी। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बुधवार की देर रात दो सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया है जिन से पुलिस ने ₹4,लाख 66हजार नगद, 3 मोबाइल,एक लैपटॉप एक कार भी बरामद की है ।थाना प्रभारी एसके सकलानी ने उक्त मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शीशम झाड़ी में नीटू पुत्र श्याम सिंह निवासी शीशम झाड़ी तथा कृष्ण कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी शिकारपुर श्यामली कार में बैठकर सट्टा लगा रहे हैं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से छापा मारकर 4,66000 रुपए नगद तथा वर्ष 2011 से सट्टा लगाने वाले रजिस्टर व सैकड़ों की संख्या में मोबाइल नंबरों का ब्यौरा तथा सट्टा लगाने वाले लोगों के नंबर भी बरामद किए हैं ।पुलिस ने बताया कि सट्टे में शामिल नीटू निवासी शीशम झाड़ी की पत्नी पूनम को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है पुलिस ने नीटू व कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
मुनि की रेती पुलिस ने दो सटोरियों 4 लाख66 हजार रुपए ,3 मोबाइल ,लैपटॉप, कार के साथ किया गिरफ्तार


Post A Comment: