ऋषिकेश। मंगलवार को सिंधी लेडीज क्लब ने मालवीय मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को जूते बांटे। सिंधी लेडीज क्लब के सदस्यगण मालवीय मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां पर अति निर्धन वर्ग के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती ममता गौड़ ने अवगत कराया था की विद्यार्थियों के पास जूते नहीं है जिस कारण वर्ष उन्हें स्कूल आने जाने में काफी परेशानी होती है। विद्यार्थियों की इस परेशानी को समझते हुए सिंधी लेडीज क्लब ने वहां शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी छात्र छात्राओं को जरूरत अनुसार जूते उपलब्ध कराएं तथा सभी छात्रो में केक एवं चिप्स का वितरण भी किया गया।
क्लब की अध्यक्षा श्रीमती उषा छाबड़ा ने कहा कि सिंधी लेडीज क्लब धार्मिक कार्यों के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी सहभागिता निभाता रहेगा, तथा जरूरतमंदों की मदद को अग्रसर रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष माया चंदानी, कार्यकारी अध्यक्ष भावना सिंधी क्लब उपाध्यक्ष अनु चिचड़ा महासचिव सीमा खत्री एवं मोहिनी अरोरा,पूनम अगिचा, मुस्कान आडवाणी, मधु चंदानी,रचना कुंडनानी,नेहा नारवानी,अंजलि अगिचा,किरण कुकरेजा मौजूद रहीं।

Post A Comment: