ऋषिकेश। इनरव्हील क्लब ऋषिकेश ने वर्ल्ड कैंसर डे के उपलक्ष में स्थानीय कैंसर हॉस्पिटल गंगा प्रेम हॉस्पिटल को कैंसर मरीजों के लिए सर्जिकल सामान दिया।
जिसमें मुख्यतः - 60 अंडरपैंट्स, 150 एग्जामिनेशन ग्लव्स, कॉटन शीट्स, हैंड सैनिटाइजर, 20 एडल्ट डायपर्स, 5 लीटर फिनायल, 5 लीटर हैंडवॉश, 5 लीटर हार्पिक व 2 लीटर डिटॉल इत्यादि शामिल था।
 क्लब की अध्यक्षा रेखा गर्ग ने बताया की क्लब का उद्देश्य मानवता की सेवा है एवं गंगा प्रेम हॉस्पिटल इस क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। जहां मरीजों को उनके आखरी समय में घर जैसा माहौल व उत्तम केयर दी जाती है।
भविष्य में भी इनर व्हील क्लब इस तरह के कार्य में सहयोग देता रहेगा। इस अवसर पर हॉस्पिटल से श्री पांडे,  योगेश एवं इनरव्हील क्लब से सचिव सलोनी गोयल, कोषाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 

Post A Comment: