ऋषिकेश। ऋषिकेश पुलिस ने 310 पव्वे देशी शराब के साथ 3 पुरूष व 2 महिला गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त दो स्कूटी सीज की है।
 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थो एवं शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अलग अलग क्षेत्रों में चैंकिंग अभियान चलाया गया।
   अभियान के दौरान पुलिस की अलग अलग टीमें गठित कर अलग अलग स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाये गये। एक पुलिस टीम द्वारा कैनाल गेट आईडीपीएल पर आने जाने वाले संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान श्यामपुर की तरफ से दो स्कूटी आती दिखाई दी जिनके द्वारा पुलिस बल को देखकर स्कूटी को अचानक से रोककर व मोड़कर भागने का प्रयास किया,  जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गये तीन पुरूष व एक महिला के पास से अलग अलग कुल 200 पव्वे देशी शराब के बरामद हुये।
 एक पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान मायाकुण्ड ऋषिकेश से गुजरी नाम की महिला को 110 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस महिला के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश व आस पास के थानों में शराब तस्करी के लगभग 35-40 मुकदमें पंजीकृत हैं।
 चूंकि पकड़े गये लोगो द्वारा मद्यनिषेध क्षेत्र ऋषिकेश में स्कूटी से शराब तस्करी की जा रही थी,  जिस कारण चारों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।  चारों लोगो को न्यायालय पेश किया जायेगा।
 बरामदगी - 1- चारों से बरामद 310 पव्वे देशी शराब*
*2- स्कूटी नम्बर UK14C 1007*
*3- एक स्कूटी बिना नम्बर*

*नाम पता अभियुक्त -*
*1- अरूण साहनी पुत्र गणेश साहनी निवासी चन्द्रेश्वरनगर चन्द्रभागा ऋषिकेश।*
*2- रजत पुत्र विनोद राव निवासी चन्द्रेश्वरनगर चन्द्रभागा ऋषिकेश।*
*3- मारकन्टे जायसवाल पुत्र उमेश जायसवाल निवासी चन्द्रेश्वरनगर चन्द्रभागा ऋषिकेश।*
*4- रेखा पत्नी सुरेन्द्र निवासी चन्द्रेश्वरनगर चन्द्रभागा ऋषिकेश।*
*5- गुजरी पत्नी पातीलाल निवासी झुग्गी झोपड़ी मायाकुण्ड ऋषिकेश।*

*पुलिस टीम -*
1- का0 1353 सतीश कुमार
2- का0 1458 विकास फोर
3- का0 1478 पंकज रावत
4- का0 1645 सचिन राणा
5- म0का0 1366 आशा रावत 

  ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थो एवं शराब की तस्करी व बिक्री के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post A Comment: