ऋषिकेश,02मार्च। ऋषिकेश के नगर पार्षदों द्वारा कर्मचारियों की 5 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रारंभ कर दिया गया। शनिवार को वार्ड नंबर 13 की पार्षद मीनाक्षी बिरला द्वारा उठाई गई 5 सूत्री मांगों को लेकर नगर आयुक्त को एक ज्ञापन भी दिया गया था ।जिसमें कर्मचारियों की कूड़े की गाड़ियों पर अस्थाई लोगों की अस्थाई भर्ती किए जाने ,कर्मचारियों के वेतन का भुगतान 1 से 7 तारीख तक किए जाने के अतिरिक्त देहरादून रुड़की की तरह ऋषिकेश नगर निगम में भी महिलाओं द्वारा कूड़े की ठेली ना खिंचवाई जाने, कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के साथ पीएफ और ईएसआई की सही जानकारी व उसका लाभ दिलाए जाने, कर्मचारियों से छुट्टियों में लिए गए काम का पैसा दिए जाने संबंधी मांगें प्रमुख से जिसे लेकर पार्षदों ने धरना दिया । धरना देने वालों में पार्षद मीनाक्षी बिरला ,सेवाराम, रविंद्र बिरला, सचिन कुमार ,राजवीर सिंह, अश्वनी कुमार नाजिम, अमित कुमार सौरभ राजेश प्रवीण कुमार ,अभिषेक सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।


Post A Comment: