ऋषिकेश,28मार्च। लोकसभा चुनाव 2019 के चलते सर्विस लांस तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान देहरादून ऋषिकेश मार्ग पर स्थित जंगलात चौकी के पास टीम ने एक बोलेरो कार से  ₹5 लाख64 हजार नगद बरामद कर लिए हैं। सर्विस लांस तथा पुलिस की संयुक्त टीम के प्रभारी मोहनलाल के अनुसार जब उनकी टीम द्वारा जंगलात चौकी पर बस पति वार कि सुबह 11:30 बजे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तो उसी समय देहरादून से ऋषिकेश की ओर आ रही एक बोलेरो कार uk07 डीएल 3454 जब रोका गया तो उसमें ₹564000 नगद बरामद किए गए जिसकी पूछ -ताछ जब कोई रोके चालक जय प्रकाश शाह पुत्र हजारी प्रसाद शाह निवासी जोशयाडा डोई वाला से जब पूछताछ की गई तो वह इस रकम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया ।जिसे जप्त कर ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। इस दौरान टीम में मोहनलाल, सुंदरलाल, संदीप राही ,सुखपाल तथा राजेश मौजूद थे।

Post A Comment: