ऋषिकेश, 28मार्च। थाना मुनी की रेती क्षेत्र के तपोवन मे पिछले कई दिनों से एक विदेशी की संदिग्ध परिस्थितियों मे उपचार के दौरान मौत हो गई जिसकी सूचना भारतीय दूतावास को दे दी गई है। प्राप्त समाचार के अनुसार एंड्री वाउटा उम्र 48 पुत्र डिमट्री मीरवेयोलोवीच पैटरसबरग पैओनरसक्या रसिया को तपोवन क्षेत्र कुछ लोगों ने बुधवार की देर शाम को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, जो कि उसे उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश ले कर आई , जिसे एम्स चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया ।उक्त विदेशी के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ ,कि उक्त विदेशी रूस का रहने वाला है व वर्तमान में तपोवन मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल में निवास कर रहा था। पुलिस चौकी एम्स ऋषिकेश द्वाराअग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु मुनि की रेती थाने/एलआईयू यूनिट को अवगत कराया गया है। मृतक का शव एम्स मोर्चरी में रखा गया है जिसकी सूचना भारतीय दूतावास को भेज दी गई है ।

Post A Comment: