ऋषिकेश, 28मार्च। गंगा सेवा दल द्वारा आस्था पथ पर मनचलो  व असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए 6 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनका कंट्रोल रूम त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी व नगर कोतवाली को बनाया गया है ।यह जानकारी गंगा सेवा दल तथा पूर्व पालिका सभासद अशोक पासवान ने  देते हुए बताया कि आस्था पथ पर बनाए गए मॉर्निंग व इवनिंग वॉक करने वाले लोगों के आराम के लिए बेंचे तथा  लाखों रुपए की स्ट्रीट लाइटो को छत्तीग्रस्त कर दिया गया था। जिनकी सुरक्षा को लेकर गंगा सेवा दल द्वारा 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे असामाजिक तत्वों पर तो रोक लगेगी ही तथा आस्था पथ पर निर्माणाधीन बैंचो की भी सुरक्षा हो सकेगी ।

Post A Comment: