ऋषिकेश,27 मार्च। ऋषिकेश नगर निगम द्वारा नगर के विकास को लेकर बोर्ड की बैठक में पारित किए गए लगभग 88 प्रस्ताव में से 55 प्रस्ताव पर स्वीकृति हो जाने के बावजूद लोकसभा के होने वाले चुनाव में  लगी आचार संहिता के चलते तमाम विकास कार्यों पर विराम लग गया है यह जानकारी नगर निगम के सहायक आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने देते हुए बताया नगर निगम गठन के बाद पहली बोर्ड की बैठक में नगर के विकास कार्यों को लेकर लगभग 88 प्रस्ताव पारित किए गए थे ।जिसमे अधिकांश सड़कें खडजों के साथ बिजली के खंभे  लगाए जाने थे  ।जिसमें 55 प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई थी। यह कार्य नगर निगम के 40 वार्डों में किए जाने थे। जिसमें सबसे अधिक प्रस्ताव नगर निगम में शामिल 20 ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डों के थे। जिसमें 20 20 लाख के कार्य वादों के सभासदोंं दिए गए प्रस्तताव  के अनुरूप के जाने थे  जिससे  क्षेत्र के ग्रामीणों को विकास के कार्यों को लेकर काफी आशायें थी , कि अब उन्हें टूटी-फूटी सड़कों से निजात मिलेगी, लेकिन लोकसभा की आचार संहिता लगते ही कार्यों पर फिर विराम लग गया है। नगर सहायक आयुक्त उत्तम सिंह नेगी का कहना  है, कि  लोकसभा चुनाव में निपटते ही 3 महीने बाद फिर नगर पंचायतों के चुनाव शुरू हो जाएंगे ।और विकास कार्य  फिर प्रभावित होंगे । जिनके  कारण नगर निगम को भी विकास कार्य करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Post A Comment: