ऋषिकेश ,27मार्च। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने चीला पावर हाउस के इटंक जलाशय से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के अनुसार उक्त युवक के जलाशय में होने की सूचना चिला पावर हाउस के कर्मचारियों द्वारा बुधवार की दोपहर मे पुलिस को दी गई थी। जिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त युवक की लाश को जलाशय से बाहर निकाला, और उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रयास किया गया । लेकिन उसका कोई पता नहीं चला ।जिसके बाद शव को एम्स की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है।

Post A Comment: