ऋषिकेश । वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते उत्तराखंड हरिद्वार लोकसभा सीट  जो कि गंगा जमुना तहजीब के लिए अपनी अलग पहचान रखती है। पर पूर्व दो मुख्यमंत्रियों के उतरने की संभावनाओं के चलते सबसे हॉट सीट बन गई है। हालांकि इस लोकसभा सीट में अधिकांश तहः वोटरों पर भगवा रंग चढ़ा है ।जिसमें 18 लाख 3हजार 510  मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां यह भी बताते चलें कि हरिद्वार लोकसभा में परिसीमन होने के बाद 6 नई विधानसभा भी वजूद में आई थी, जिसके बाद अब कुल 14 विधानसभा क्षेत्र इस लोकसभा के अंतर्गत आती हैं। वैसे हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र को  गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है ।जिसे हिंदू -मुस्लिम- सिख ईसाई -मतदाताओं के समावेश के  लिए एक गुलदस्ते के रूप में जाना जाता है। जिसके अंतर्गत हरिद्वार ,ऋषिकेश में बड़ी संख्या में भगवा आश्रम धारियों के हजारों आश्रम है, वहीं ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट ,हरिद्वार की हर की पौड़ी सहित अनेको दर्शनीय शक्ति पीठ व मंदिरों की भी  संख्या काफी है। जो कि सीधे भगवा रंग में रंगे होने के कारण भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं, तो वही कलियर व ज्वालापुर में मुस्लिम मतदाताओं की भी संख्या काफी है ।जिसके चलते इस सीट पर अयोध्या ,बनारस व हरिद्वार कि लोकसभा सीट पर उत्तराखंड ही नहीं देश दुनिया की नजर भी लगी रहती है। जिसे उत्तराखंड का प्रवेश द्वार भी कहां जाता है। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद हरिद्वार लोकसभा सीट में जिले के 9 विधानसभा क्षेत्र शामिल थे, 2004 और 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट के अंतर्गत हरिद्वार शहर बहादरा बाद, लाल ढांग, भगवानपुर ,लक्सर मंगलोर ,लंढोरा, रुड़की ,इकबालपुर ,विधानसभा क्षेत्र शामिल हुए लेकिन 2011 में हुए नए परिसीमन के आधार पर हरिद्वार की सीट पर बहादरबाद ,लाल ढांग,  लंढोरा ,इकबालपुर सीटों का अस्तित्व समाप्त हो गया ।जिसके बाद भेल रानीपुर हरिद्वार, ग्रामीण खानपुर, पिरान कलियर ,झबरेडा, और ज्वालापुर नाम से नई विधानसभा वजूद में आई अब 14 विधानसभा क्षेत्रों वाली हरिद्वार संसदीय सीट में जिले की 11 और देहरादून जिले की  ऋषिकेश,  डोईवाला  तथा धर्मपुर विधानसभा भी जुड़ गई। और यह लोकसभा 14 सीटों वाली  हो गई ।जिसके बाद हरिद्वार लोकसभा सीट पर जहां 18लाख 3हजार 510 मतदाता हो गए हैं जिसमें 9 लाख 61 हजार 706 पुरुष मतदाताओं की संख्या है तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 37हजार 111 सर्विस मतदाता 4559 थर्ड जेंडर मतदाता 134 यह सभी मतदाता हरिद्वार लोकसभा सीट के अंतर्गत बनाए जाने वाले 2253 मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे । इस सीट पर सबसे रोचक मुकाबला डोईवाला हरिद्वार ऋषिकेश विधानसभा में होगा जोकि परंपरागत पिछले 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में रही है तो वही डोईवाला विधानसभा पर वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रतिष्ठा जुड़ी है उधर हरिद्वार विधानसभा सीट पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पिछले तीन दशक से कब्जा जमाए है। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी के गढ़ में सेंध लगाना कांग्रेस के लिए  मुसीबत बना है। जिसका एक और कारण  युवा मतदाताओं की संख्या का भी बढना है। अभी तक अधिकांश मतदाताओं का मानना है कि इस सीट पर कांग्रेस  प्रत्याशी के रूप में  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को टिकट मिलने के बाद सीधा मुकाबला होने की संभावना है। क्योंकि रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व में भी हरीश रावत की पत्नी निरूपमा रावत को पराजित कर हरिद्वार लोकसभा सीट से संसद में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। और दोनों  ही नेता मतदाताओं के बीच अच्छी पैठ भी रखते हैं। कुल मिलाकर हरिद्वार लोकसभा सीट पर मुकाबला रोचक होगा।

Post A Comment: