28 मार्व को होगी नाम वापसी
देहरादून। चुनाव के लिए नामंाकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे। वहीं नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी नामांकन भरने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने नामांकन दाखिल किया। उपपा पार्टी की विमल आर्या ने भी अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में अपना नामांकन भरा। हरिद्वार कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने भी नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रकाश पंत, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सहित अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने नामांकन से पहले देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद वह नामांकन दाखिल करने देहरादून कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। पौड़ी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। आज नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन होने के कारण नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशियों में मारामारी रहेगी। पांचों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आज ही नामांकन करेंगे। जबकि आज हरिद्वार, अल्मोड़ा व नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भर दिया। भाजपा व कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे। प्रदेश की पांचों सीटों पर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी। 28 मार्च को नाम वापसी होगी। नाम वापसी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी।

Post A Comment: