ऋषिकेश,25मार्च। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी ।इस चुनाव में पार्टी कांग्रेस को कहीं भी चुनौती के रूप में नहीं ले रही है। यह बात शमशेर सिंह पुंडीर ने सोमवार को  हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा किए गए नामांकन के बाद ऋषिकेश में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं ,उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के मैदान में पूरी तरह तैयार है ,और वह पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा मतों से जीत दर्ज करने जा रही है ।क्योंकि पार्टी के पास मोदी सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की लंबी लिस्ट है ,जो कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर ही चुनाव लड़ रही है ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है ।और उत्तराखंड की जनता भी मोदी के पक्ष में मतदान करेगी। क्योंकि विपक्षी दल कांग्रेस आपस की गुटबाजी में  फंसी है। जिसके कारण कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे को नीचा दिखाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह राफेल का मामला हो, या पुलवामा घटना को लेकर चलाई गई झूठी मुहिम के कारण पूरे देश में बेनकाब हो गये है। उनका कहना था की वह अपनी योग्यता को छुपाने के लिए कितने भी आरोप लगाते रहे हैं लेकिन उनका कोई भी मंसूबा पूरा नहीं हो पाया है आरोप लगाना विपक्ष का राजनीतिक धर्म होता है ।लेकिन उन्हें लगता है कि राहुल गांधी आरोप लगाने के साथ-साथ हास्य पद स्थिति में भी खड़े हो गए हैं। वह सारी बातें करते हैं लेकिन उनकी सोच पर भी अब लोगों को संशय होने लगा है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य राज्य है क्योंकि भारत माता की आन बान शान के लिए हमेशा कुर्बानी देता रहा है ।जिसके कारण राज्य की जनता भी भारतीय जनता पार्टी पर ही विश्वास करती है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में  कांग्रेस को किसी भी प्रकार की चुनौती के रूप में नहीं ले रही है और वह उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भारी बहुमत से जीतने जा रही है ।

Post A Comment: