देहरादून। चुनाव पास आते ही पार्टीयों को बागियों के याद आनी शुरू हो जाती है। दल बदल का दौर शुरू हो जाता है।जिन्हें सम्मान न मिलने के कारण बागी हो कर चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से निकला गया था उन्हें अपने फायदे के लिए बड़े नेताओं ने पार्टी में वापस ले लिया है। आज सैकड़ों बागी वापस भाजपा में शामिल हुए है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे श्री संदीप गुप्ता , गोविंद अग्रवाल ,जय दत्त शर्मा ,श्रवण जैन ,संजय व्यास ,प्रदीप दुबे, नितिन गुप्ता आदि नेता जो कि पिछले विधानसभा चुनाव के पश्चात भारतीय जनता पार्टी से बाहर थे यह सब नेता अपने समर्थकों सहित आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में  माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ,सांसद श्री रमेश पोखरियाल निशक जी एवं महामंत्री श्री नरेश बंसल जी की उपस्थिति में पुनः भाजपा में शामिल होंगे ।

Post A Comment: