देहरादून I भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र भसीन ने
कहा कि कांग्रेस नेताओं को देश व प्रदेश में हो रहा विकास व कल्याणकारी
योजनाओं का क्रियान्वयन न दिखाई देता है न महसूस होता है। उन्हें
मोतियाबिंद हो गया है और उनके सोचने समझने की शक्ति समाप्त हो चुकी है।
पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने 10 साल में उत्तराखंड
का विकास करना तो दूर इस ओर झांका तक नहीं, जबकि पीएम मोदी कई बार
उत्तराखंड आए। यहां जारी एक प्रेस बयान में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख
भसीन ने कांग्रेस पर पलटवार किया।
उन्होंने कहा गत पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधा दर्जन बार उत्तराखंड आ चुके हैं। केदारनाथ धाम विकास के साथ प्रदेश की प्रगति के लिए वे दिल खोल कर सहयोग कर रहे हैं। आज केंद्र में नरेंद्र व उत्तराखंड में त्रिवेंद्र के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है।


Post A Comment: