देहरादून। देहरादून लोकसभा चुनाव के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की एक-एक सभा होगी। प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में इस चुनाव के लिए पहली सभा को संबोधित करेंगे। उनका यह प्रारंभिक कार्यक्रम प्रदेश भाजपा को मिल चुका है। इसके बाद आठ अप्रैल को गढ़वाल मंडल में श्रीनगर में भी मोदी की सभा संभावित है।

अलबत्ता, भाजपा अध्यक्ष शाह की सभाओं की तिथियां और स्थल अभी तय होने बाकी हैं। भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व की ओर से लोस चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह की गढ़वाल व कुमाऊं के लिए दो-दो सभाएं मांगी गई थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड के दोनों मंडलों के लिए एक-एक सभा निर्धारित की हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 28 मार्च का प्रारंभिक कार्यक्रम भी प्रांतीय नेतृत्व को मिल चुका है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर काला ने इसकी पुष्टि की।

Post A Comment: